• Home
  • अलीगढ
  • डीएम संजीव रंजन 20 सितम्बर को करेंगे जनसुनवाई और संचारी रोग नियंत्रण बैठक की अध्यक्षता
Image

डीएम संजीव रंजन 20 सितम्बर को करेंगे जनसुनवाई और संचारी रोग नियंत्रण बैठक की अध्यक्षता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 सितम्बर 2025 । जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिले की सभी पांच तहसीलों में 20 सितम्बर, शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी संजीव रंजन तहसील खैर में जनसुनवाई करेंगे। वहीं, अन्य तहसीलों में उप जिलाधिकारी जन समस्याओं को सुनेंगे। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी तहसील खैर में मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इसी दिन शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भी डीएम संजीव रंजन करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 से 31 अक्टूबर तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और हितधारक प्रतिभाग करेंगे।

इस प्रकार 20 सितम्बर को डीएम संजीव रंजन का पूरा दिन जनता की समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य अभियानों की रणनीति पर केंद्रित रहेगा।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top