• Home
  • अलीगढ
  • कासिमपुर पावर हाउस में अमोनिया रिसाव की मॉक ड्रिल सफल
Image

कासिमपुर पावर हाउस में अमोनिया रिसाव की मॉक ड्रिल सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 19 सितम्बर 2025: कासिमपुर विद्युत तापीय परियोजना में शुक्रवार को अमोनिया गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति बनाकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में सभी विभागों की तत्परता और समन्वय की जांच करना था।

मॉक ड्रिल की शुरुआत अमोनिया रिसाव की सूचना मिलने से हुई। परियोजना कार्मिकों ने तुरंत वाटर स्प्रिंकलर चालू किए, जबकि सीआईएसएफ ने संयंत्र भंडारण के चारों ओर वाटर कर्टेन बनाकर गैस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया गया और पांच कैजुअलिटी को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार दिया गया।

ड्रिल में जिला प्रशासन से तहसीलदार कोल श्रीमती स्वेता जिंदल, आपदा विशेषज्ञ दीपक मिश्रा, सहायक निदेशक कारखाना कमलेश कनौजिया, सीएफओ मुकेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार सिंह, यूपी सिविल डिफेन्स इंस्पेक्टर सीपी सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। हरदुआगंज तापीय परियोजना प्रशासन से मुख्य महाप्रबंधक इंजी. राजकुमार, मुख्य अभियंता इंजी. संजय कुमार वर्मा, इंजी. अवधेश कुमार सागर, अधीक्षण अभियंता इंजी. पुष्पेन्द्र कुमार, इंजी. राजीव कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभ्यास के दौरान सभी इकाइयों ने समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई कर यह दर्शाया कि वास्तविक आपदा की स्थिति में जनहानि को न्यूनतम करने की पूरी क्षमता मौजूद है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top