• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड परीक्षा लीक प्रकरण को होगी सीबीआई जांच
Image

उत्तराखंड परीक्षा लीक प्रकरण को होगी सीबीआई जांच

सीएम धामी ने छात्रों के धरने पर जाकर की घोषणा

सीएम ने कहा -युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह, शंका नहीं रखना चाहती है सरकार

देहरादून। (हिन्दुस्तान मिरर न्यूज)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचे। सीएम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी।
सोमवार दोपहर बाद सीएम धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां सीएम ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। विगत चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के अनुसार काम किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वो जानते हैं कि उत्तराखंड के युवा और छात्र पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं। इसी आधार पर उनके पास जीवन के लिए खूबसूरत सपने होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसी परिस्थितियों को देखा है, छात्रों और युवाओं के बीच काम करते हुए, इसका अनुभव लिया है।

मैं भी आया हूं धरना स्थल पर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वो चाहते तो ये बातचीत कार्यालय में भी हो सकती थी, लेकिन युवाओं के कष्ट को देखते हुए, उन्होंने खुद धरना स्थल पर आने का निर्णय लिया है। वो पूरी तरह युवाओं के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले चार साल में पारदर्शी तरीके से 25 हजार से अधिक सरकारी भर्तियां की है, इमसें कहीं कोई शिकायत नहीं आई है। सिर्फ एक प्रकरण में यह शिकायत आई है, इसलिए युवाओं के मन से हर तरह की शंका को मिटाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद़ध है।

मुकदमें वापस होंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि युवाओं पर कहीं कोई मुकदमें दर्ज हुए हैँ तो उन्हें वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतकाल के विकसित भारत में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी

Releated Posts

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख

देहरादून | संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. अर्पणा सिंह को प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख का…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top