• Home
  • अलीगढ
  • विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति में हो रही देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई
Image

विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति में हो रही देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 30 सितम्बर 2025। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक एवं समग्र शिक्षा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कायाकल्प योजना, निर्माण कार्य, विद्यार्थी उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

डीएम ने कहा कि अब विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हैं, इसलिए शिक्षा अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और बीडीओ को निर्देश दिए गए कि अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं। जहां धन की कमी है, वहां पंचायत व वित्त आयोग निधि से कार्य कराए जाएं। उन्होंने दीपावली से पूर्व निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को पूरा कराने के निर्देश दिए और फर्नीचर आपूर्ति में देरी पर नाराजगी जताई।

बैठक में बताया गया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष व शौचालय निर्माण कार्य चल रहे हैं। बीएसए राकेश कुमार ने फर्नीचर आपूर्ति जल्द कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने क्रय किए जा रहे सामान की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया।

सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों को मातृ भूमि योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य सौंपा। डीपीआरओ ने योजना की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि आरबीएसके टीम द्वारा चिन्हित 502 विद्यार्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं। रसोइयों का मानदेय प्राप्त हो गया है और शीघ्र वितरित किया जाएगा।

जिले के 385 विद्यालयों को 331 विद्यालयों के साथ जोड़कर 716 विद्यालयों को पेयर किया गया है। डीएम ने छात्र-शिक्षक उपस्थिति और पठन-पाठन को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही स्मार्ट क्लास, निपुण भारत अभियान, स्वच्छ-हरित विद्यालय, अभिभावक-शिक्षक बैठक और आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई।

Releated Posts

अलीगढ़ में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम,श्री खाटू श्याम भव्य निशान यात्रा संपन्न

6–7 हजार श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में भव्य निशान यात्रा संपन्न अलीगढ़। शहर में रविवार को आस्था, श्रद्धा…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top