• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू गर्ल्स स्कूल में सीरत उन नबी पर अंतर-विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
Image

एएमयू गर्ल्स स्कूल में सीरत उन नबी पर अंतर-विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 1 अक्टूबरः एएमयू गर्ल्स स्कूल में सीरत उन नबी समारोह के तहत “हजरत पैगम्बर मोहम्मद का चरित्र और नैतिकता” विषय पर अंतर-विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की लेखन क्षमता को निखारना और उन्हें पैगम्बर मोहम्मद के आदर्श जीवन एवं चरित्र पर मनन-चिंतन से प्रेरित करना था।

इस प्रतियोगिता में एएमयू गर्ल्स स्कूल की मेहर फातिमा (कक्षा 9-ई) और सैय्यद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज) के सैय्यद अबरार अहमद (कक्षा 12-बी4) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल की आयशा खातून (कक्षा 9-बी) को द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि एएमयू गर्ल्स स्कूल की हिबा नासिर (कक्षा 9-एफ) और आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल के मोहम्मद अफ्फान (कक्षा 11-आर्ट्स) ने तृतीय स्थान साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या आमना मलिक एवं उप-प्राचार्या अल्का अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। सांस्कृतिक समन्वयक जेबा नवाज ने नेतृत्व किया, जबकि कार्यक्रम प्रभारी नुसरत परवीन, जावेद आलम और मोहम्मद आलम ने आयोजन की सफलता में सहयोग दिया।

प्रतियोगिता में एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल, आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स), सैय्यद हमीद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज), एएमयू एबीके हाई स्कूल (ब्वायज), एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स), एसटीएस स्कूल और अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top