• Home
  • अलीगढ
  • पंकज धीरज बने अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष, फेडरेशन ने जताया भरोसा
Image

पंकज धीरज बने अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष, फेडरेशन ने जताया भरोसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। देश के लघु और मध्यम समाचार पत्रों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन (एआईएसएमएनएफ) ने अलीगढ़ मंडल से पत्रकार पंकज धीरज को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न की सहमति से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने प्रदेश के 12 मंडलों के अध्यक्षों की सूची में पंकज धीरज का नाम भी शामिल किया।

प्रदेश के अन्य मंडलों में मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, गोरखपुर, झांसी, बांदा, आजमगढ़ और मिर्जापुर के मंडल अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए। पंकज धीरज ने अपनी नियुक्ति पर फेडरेशन के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ मंडल में शीघ्र ही फेडरेशन की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के गठन के बाद स्थानीय समाचार पत्रों और पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पंकज धीरज का मानना है कि फेडरेशन के मार्गदर्शन में अलीगढ़ में पत्रकारिता को मजबूत करने और पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी।

यह नियुक्ति स्थानीय पत्रकारिता जगत में उत्साह का विषय बनी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि पंकज धीरज के नेतृत्व में अलीगढ़ मंडल और भी सक्रिय और प्रभावशाली बनेगा।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *