Image

दशहरा पर 200 हथियारों की पूजा कर राजा भैया फिर आए चर्चा में

लखनऊ। बाहुबली विधायक एवं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने दशहरा के दिन कुंडा स्थित बेंती महल में हथियारों की पूजा की। राजा भैया के शस्त्र पूजन की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी करबाइन शामिल हैं।

परम्परा के अनुसार राजा भैया हर साल दशहरा के दिन अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। इसी तरह उन्होंने गुरुवार को दशहरा पर भी हथियारों की पूजा की। इन हथियारों की पूजा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि जेएन न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर इसे लेकर चर्चा है कि भारी संख्या में हथियारों की पूजा करके राजा भैया ने कहीं कथित तौर पर पत्नी भानवी सिंह को अपरोक्ष रूप से जवाब तो नहीं दिया है।
0-पत्नी ने लगाया था हथियारों के जखीरे का आरोप
दरअसल राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद चल रहा है।अदालत में तलाक का भी मुकदमा विचाराधीन हैं। विवाद का आलम यह है कि आरोपों की सारी हदें पार कर दी गई हैं। इसी क्रम में 18 सिंतबर को भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। यह हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं।

0-सभी आरोप झूंठे
राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने भानवी द्वारा अवैध हथियारों के जखीरे संबंधी आरोपों को सरासर बेबुनियाद बताया । उन्होंने कहा कि हथियारों की फोटो एडिटेड है, जोकि एआई से बनाई प्रतीत होती है। उन्होंने सवाल भी उठाया कि भानवी सिंह पिछले काफी समय से राजा भैया से अलग रही हैं। ऐसे में हथियारों की फोटो कहां से आ गई

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *