• Home
  • अलीगढ
  • पराली जलने से बंजर हो रही धरती ,जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई-डीएम
Image

पराली जलने से बंजर हो रही धरती ,जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई-डीएम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 03 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में पराली प्रबंधन पर बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट होते हैं, मित्र कीट मर जाते हैं और धीरे-धीरे खेत बंजर होने लगते हैं। उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि पराली जलाने वालों पर अर्थदंड और मशीन जब्ती की कार्रवाई होगी।

डीएम ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए सरकार तकनीकी सुविधाएं, बायोडिकम्पोजर और जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। सैटेलाइट से चिन्हित घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। गभाना और खैर क्षेत्र की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने तहसीलदारों और लेखपालों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

उपनिदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में 1,92,279 हेक्टेयर में धान की खेती होती है, जिनमें पराली जलाने की घटनाएं गभाना और खैर तहसीलों में अधिक होती हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग, पंपलेट, वाल पेंटिंग, यंत्र प्रदर्शन और गोष्ठियां कराई जा रही हैं।

कृषि वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि दो एकड़ तक पराली जलाने पर 5 हजार, दो से पांच एकड़ पर 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में 30 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली जलाने के बजाय उसे सड़ाकर मिट्टी में मिलाएं, जिससे प्राकृतिक खाद बने और उत्पादन बढ़े।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *