• Home
  • पटना
  • गोलगप्पे खाने के बाद पिता और दो बेटों की मौत, गांव में मातम
Image

गोलगप्पे खाने के बाद पिता और दो बेटों की मौत, गांव में मातम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के सीगोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान नीरज साव और उनके दो मासूम पुत्रों – निर्मल कुमार (8 वर्ष) और निर्भय कुमार (4 वर्ष) – के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, तीनों ही लोग पालीगंज के चंदौस मेले में गए थे। वहीं पर उन्होंने गोलगप्पे खाए। घर लौटने के बाद रात में अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर इलाज की कोशिश की गई लेकिन एक बच्चे की मौत घर पर ही हो गई। इसके बाद नीरज साव और निर्भय को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, दोनों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका लग रही है, लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Releated Posts

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल, पथराव और फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मुसल्लहपुर हाट इलाके में देर रात बढ़ा तनाव पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top