• Home
  • बिहार
  • बिहार: आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा
Image

बिहार: आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मतदान कम चरणों में कराया जा सकता है और यह छठ पूजा के तुरंत बाद शुरू हो सकता है। चुनाव आयोग के तीनों शीर्ष अधिकारी हाल ही में बिहार दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं। एनडीए ने एक चरण में मतदान की मांग की, जबकि विपक्ष ने दो चरणों की मांग की। दोनों ही पक्ष चाहते हैं कि चुनाव छठ महापर्व के बाद शुरू हों।

चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहले 1,500 की बजाय केवल 1,200 मतदाता ही वोट डाल पाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य बूथ पर भीड़ कम करना और प्रतीक्षा समय घटाना है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

पिछले बिहार चुनाव 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान तीन चरणों में हुए थे, जिसमें 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मतदान हुआ और 10 नवंबर को मतगणना हुई थी। उस दौरान मतदान प्रतिशत 56.93% था, जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 59.69% और पुरुषों की 54.45% रही।

इस बार चुनाव आयोग की रणनीति और नए मतदान नियमों के साथ मतदान प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है।

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *