• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के छात्रों का कृषि-आधारित आजीविका के लिए क्वार्सी कृषि फार्म में किसान मेले का दौरा
Image

एएमयू के छात्रों का कृषि-आधारित आजीविका के लिए क्वार्सी कृषि फार्म में किसान मेले का दौरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 7 अक्टूबरः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय के होम साइंस विभाग के बी.एससी. कम्युनिटी साइंस प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित कृषि ज्ञान संगोष्ठी किसान मेले में भाग लेने के लिए क्वार्सी कृषि फार्म परिसर का दौरा किया।

इस दौरे का आयोजन ‘फार्मिंग बेस्ड लाइवलीहुड’ विषय के प्रायोगिक घटक के तहत डॉ. हिना परवीन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण विकास में कृषि-आधारित आजीविका प्रणालियों और उद्यमों की भूमिका के बारे में जानकारी करना था।

दौरे के दौरान छात्रों ने किसानों के बीच एक प्रायोगिक सर्वेक्षण भी किया, जिससे विभिन्न कृषि प्रणालियों और कृषि-आधारित आजीविका उद्यमों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस दौर से छात्रों को वास्तविक जीवन में किसानों द्वारा कृषि प्रणालियों और संबंधित गतिविधियों के प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों को समझने में मदद मिली।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सबा खान ने कहा कि किसानों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से छात्रों को उत्पादन, विपणन और कृषि उद्यमों की स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस व्यावहारिक अनुभव ने न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाया बल्कि उन्हें किसानों की समस्याओं के समाधान के महत्व के प्रति संवेदनशील भी बनाया, ताकि स्थायी कृषि आजीविकाओं को बढ़ावा दिया जा सके।

Releated Posts

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती,1900 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कई पदों पर सीधी भर्ती का मौकाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top