• Home
  • Delhi
  • बिहार: NDA में सीट शेयरिंग पर फँसा पेंच , दिल्ली टेंशन में
Image

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग पर फँसा पेंच , दिल्ली टेंशन में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में अबतक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच गठबंधन में दो बड़े नेताओं की नाराजगी ने माहौल और तनावपूर्ण कर दिया है।

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा अभी शुरुआती चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सारी बातें फाइनल नहीं होतीं, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और मंगल पांडे ने मंगलवार (7 अक्टूबर) को चिराग से बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान ने कम से कम 40 ‘जिताऊ सीटों’ की मांग रखी है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी ने सभी 5 सीटें जीती थीं और विधानसभा चुनाव में भी सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

सिर्फ चिराग ही नहीं, HAM नेता जीतन राम मांझी भी सीट बंटवारे में अड़ंगे डाल रहे हैं। मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्हें सिर्फ 5-6 सीटें ऑफर की गई हैं। पिछले चुनाव में उनकी पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 सीटें जीती थीं। मांझी का कहना है कि उन्हें इतनी सीटें दी जाएं कि HAM विधानसभा में मजबूत हो सके। मांझी 8 अक्टूबर को असम जा सकते हैं और 10 अक्टूबर को दिल्ली लौटेंगे।

विश्लेषकों का मानना है कि चिराग और मांझी की नाराजगी के चलते NDA को सीट बंटवारे में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। खासकर चिराग पासवान के तेवर और संभावित गठबंधन विकल्पों को देखते हुए BJP के लिए यह चुनौती बड़ी हो सकती है। एनडीए के लिए अब यह अहम है कि जल्द ही गठबंधन संतुलन कायम करे, अन्यथा चुनाव रणनीति प्रभावित हो सकती है।

Releated Posts

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *