• Home
  • अलीगढ
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिला पशु चिकित्साधिकारियों को मिला सम्मान
Image

उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिला पशु चिकित्साधिकारियों को मिला सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 08 अक्टूबर 2025 :
महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत अलीगढ़ जिले में विभागीय कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन महिला पशुचिकित्साधिकारियों को सम्मानित किया गया। इन अधिकारियों को उनकी लगन, निष्ठा और कार्यकुशलता के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तीनों महिला पशुचिकित्साधिकारियों — डा० तनूजा (पशुचिकित्साधिकारी पिलौना), डा० वर्षा सिंह (पशुचिकित्साधिकारी भवीगढ़) तथा डा० अफशां फिरदौस (पशुचिकित्साधिकारी काजिमाबाद) — को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला अधिकारी अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान की भावना को सशक्त बना रही हैं।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि इन तीनों अधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान कार्य, भारत पशुधन एप पर समयबद्ध अपलोडिंग, तथा सहभागिता योजनाओं के अंतर्गत गौवंश वितरण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों ने न केवल विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर कार्य किया है।

इस अवसर पर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० प्रीती अरोरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के योगदान की सराहना और मिशन शक्ति 5.0 के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top