• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नगर आयुक्त ने 30 ट्रक सिंगल यूज प्लास्टिक को कराया नष्ट
Image

अलीगढ़: नगर आयुक्त ने 30 ट्रक सिंगल यूज प्लास्टिक को कराया नष्ट

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों का बड़े पैमाने पर निस्तारण किया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने ए टू ज़ेड प्लांट पर लगभग 30 ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों को नष्ट किया। ये सभी उत्पाद 19 सितंबर को रघुवीरपुरी क्षेत्र निवासी वैभव गुप्ता के गोदाम से जब्त किए गए थे, जिनकी बाजार कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।

नगर आयुक्त ने कार्रवाई की निगरानी स्वयं की और सुनिश्चित किया कि कोई भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पुनः उपयोग में न आए। इस कार्यवाही में 4 कैटल क्रेचर, 10 टिप्पर और 10 ट्रैक्टरों की मदद ली गई। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह, रामजीलाल, खचेन्द्र सिंह, योगेंद्र यादव और विशन सिंह ने निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी की।

नगर आयुक्त ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, नालों के अवरुद्ध होने और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, साथ ही यह जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। गोदाम स्वामी वैभव गुप्ता पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 के तहत 1,00,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की यह कार्रवाई आने वाले समय में नज़ीर बनेगी। अब जो भी व्यक्ति सिंगल यूज़ प्लास्टिक का निर्माण, बिक्री या उपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी और शहर की जनता को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना होगा।

इस कदम से अलीगढ़ शहर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करेगा।

Releated Posts

प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: विशेषज्ञ

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को जैविक एवं गौ-आधारित खेती…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top