• Home
  • अलीगढ
  • डीएम ने की एलआईयू अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, खुफिया तंत्र को और सक्रिय करने के निर्देश
Image

डीएम ने की एलआईयू अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, खुफिया तंत्र को और सक्रिय करने के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 09 अक्टूबर 2025: जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के अधिकारियों एवं उप निरीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, आगामी त्यौहारों, परीक्षाओं और जिले में संचालित प्रमुख गतिविधियों से संबंधित खुफिया सूचनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अलीगढ़ जैसा संवेदनशील जिला होने के कारण खुफिया तंत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। स्थानीय स्तर पर मिलने वाली छोटी-छोटी सूचनाओं को भी गंभीरता से लिया जाए और तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने एलआईयू अधिकारियों से कहा कि फील्ड विजिट नियमित रूप से करें तथा स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से सतत संवाद बनाए रखें। डीएम ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक या उत्तेजक सूचनाओं पर विशेष नजर रखी जाए और ऐसे प्रकरणों की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाए।

बैठक में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीएम ने अंत में अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग मिलकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास करें, जिससे जिले में सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *