• Home
  • Delhi
  • काबुल पर पाकिस्तान का हमला: देर रात ड्रोन और फाइटर जेट्स से दहला अफगानिस्तान
Image

काबुल पर पाकिस्तान का हमला: देर रात ड्रोन और फाइटर जेट्स से दहला अफगानिस्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार देर रात दो बड़े हवाई हमलों से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ये हमले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने किए, जिनका निशाना टीटीपी (पाकिस्तानी तालिबान) के ठिकाने थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने नूर मोहम्मद की कार और एक गेस्ट हाउस को निशाना बनाया। बताया गया कि हमला पाकिस्तान की खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया।

हालांकि, टीटीपी नेता महसूद ने बयान जारी कर अपनी सुरक्षा की पुष्टि की और पाकिस्तान की एजेंसियों पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। इस बीच, काबुल में ड्रोन की मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है। शहर के आसमान में देर रात तक असामान्य हवाई गतिविधियां जारी रहीं।

तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि “काबुल में विस्फोट की आवाज सुनी गई, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। जांच जारी है।” अब तक किसी जनहानि या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अज्ञात विमानों ने शहर के मध्य और उत्तरी जिलों में कई धमाके किए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काबुल के ऊपर ड्रोन और फाइटर जेट्स दिखाई दे रहे हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, आम नागरिकों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

इस घटना ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में फिर से तनाव बढ़ा दिया है। दोनों देशों के बीच पहले से ही टीटीपी की मौजूदगी और सीमा विवाद को लेकर रिश्ते संवेदनशील बने हुए हैं।

#Tags:
#KabulAttack #PakistanAirStrike #TTP #Taliban #AfghanistanNews

Releated Posts

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

रसोई गैस महंगी: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आज से लागू हुई नई कीमतें, रसोई का बजट बिगड़ा नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

62 साल पहले बना था भारतीय सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड, अकेले सुनील दत्त ने संभाली पूरी फिल्म

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: ‘यादें’ ने रचा था इतिहास मुंबई। भारतीय सिनेमा में जहां फिल्मों को सफल बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

पीएम मोदी बोले योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पीएम मोदी बोले— योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी, ओलंपिक तक…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top