• Home
  • अलीगढ
  • मैरिस रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम ने दी कड़ी चेतावनी
Image

मैरिस रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम ने दी कड़ी चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। शहर के पॉश इलाके मैरिस रोड पर गुरुवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से इस मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी, जिससे शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती थी।

नगर निगम ने पहले भी अतिक्रमणकारियों को कई बार स्वयं हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन हिदायतों के बावजूद कब्जा जारी था। इस पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, और कर अधीक्षक आर.के. कमल के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दुकानों और ठेलों को हटवाया तथा संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगरायुक्त ने कहा कि यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करना और नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *