• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों की छुट्टी, सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Image

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों की छुट्टी, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

देहरादून। करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सभी महिला कर्मचारियों को अवकाश देने की घोषणा की है। शुक्रवार को मनाए जा रहे करवा चौथ पर्व के अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि महिला कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलना चाहिए। इस निर्णय के तहत राज्य के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और निगमों में कार्यरत महिलाओं को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि यह अवकाश महिलाओं के पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। सीएम धामी ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। सरकार के इस फैसले का महिला कर्मचारियों ने स्वागत किया है और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Releated Posts

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, शंटिंग के दौरान बड़ा हादसा टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास मेंटेनेंस यार्ड में हुई घटना, ट्रेन खाली होने से टला…

ByByHindustan Mirror News May 19, 2026

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) से दर्दनाक खबरटिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *