• Home
  • अलीगढ
  • दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पॉलीनेक्स कॉन्फ्रेंस में एएमयू के डॉ. अहमद शुएब हाशमी ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान
Image

दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पॉलीनेक्स कॉन्फ्रेंस में एएमयू के डॉ. अहमद शुएब हाशमी ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 10 अक्तूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के डॉ. ज़ेड. ए. डेंटल कॉलेज के पीरियोडोंटिया एंड कम्युनिटी डेंटिस्ट्री विभाग के जूनियर रेजिडेंट, डॉ. अहमद शुएब हाशमी ने दुबई में आयोजित इंटरनेशनल पॉलीनेक्स कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड्स 2025 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर एएमयू का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में जीसीसी देशों, यूरोप, अमेरिका और अन्य क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं व उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्थिरता, जनस्वास्थ्य और वैज्ञानिक प्रगति के लिए वैश्विक स्तर पर विचारों और नवाचारों का आदान-प्रदान करना था।

एएमयू डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब के पूर्व सदस्य रहे डॉ. हाशमी को इस पूरे सम्मेलन की मेजबानी करने का सम्मान मिला। उन्होंने अपने शोध विषय “माइक्रोप्लास्टिक्स इन टूथपेस्ट एंड देयर कार्सिनोजेनिक पोटेंशियल” पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने मुख स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और उपभोक्ता जागरूकता के बीच गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक प्रो. एन. डी. गुप्ता, सह-मार्गदर्शक डॉ. सैफ खान और प्रो. असद यू. खान ने उन्हें बधाई दी। विभाग की अध्यक्ष प्रो. नेहा अग्रवाल ने भी डॉ. हाशमी को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए सराहा।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top