• Home
  • अलीगढ
  • अब्दुल्लाह हॉल ने जीता एएमयू इंटर-हॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Image

अब्दुल्लाह हॉल ने जीता एएमयू इंटर-हॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 10 अक्तूबरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अब्दुल्लाह हॉल ने विमेंस इंटर-हॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला एसएन हॉल और अब्दुल्लाह हॉल के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएन हॉल ने 79 रन बनाए, जिसमें इकरा ने 36 रन और दो विकेट, जबकि मोनाम ने 26 रन और तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में अब्दुल्लाह हॉल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रन बनाकर मात्र पांच विकेट खोए और छह विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से प्रसन्ना ने 30 रन और तीन विकेट, जबकि सकीना ने 29 रन और दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब्दुल्लाह हॉल की प्रोवोस्ट डॉ. शीबा जिलानी ने विजेता टीम को बधाई दी और कहा कि ऐसे टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं। मैच की अम्पायरिंग और आयोजन का कार्य महविश खान ने किया।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

बिना सूचना मीनाक्षी ओवरब्रिज बंद, रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top