• Home
  • अलीगढ
  • करवाचौथ पर बुजुर्ग दंपति ने गंगा किनारे खाया ज़हर, दोनों की मौत से मचा कोहराम
Image

करवाचौथ पर बुजुर्ग दंपति ने गंगा किनारे खाया ज़हर, दोनों की मौत से मचा कोहराम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अतरौली। करवाचौथ के दिन एक दर्दनाक घटना ने खुशियों को मात में बदल दिया। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा निवासी 72 वर्षीय पूरन सिंह और उनकी पत्नी 70 वर्षीय चमेली देवी ने शुक्रवार को बुलंदशहर के नरौरा स्थित रामघाट गंगा तीर्थ पर ज़हर खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते हुई बताई जा रही है।

पूरन सिंह के पुत्र अशोक गाजियाबाद में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी राजकुमारी और बच्चे रहते हैं। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति में अक्सर झगड़े होते रहते थे। करवाचौथ के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पूरन सिंह पत्नी चमेली देवी को साथ लेकर रामघाट गंगा स्नान के बहाने चले गए। वहां दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

मौके पर ही पूरन सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में चमेली देवी को परिजन अलीगढ़ के जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रामघाट थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

थाना प्रभारी यंग बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और करवाचौथ जैसे पावन पर्व पर इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

Releated Posts

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top