• Home
  • आगरा
  • इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
Image

इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

आगरा, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
आगरा में जूता उद्योग से जुड़े मशहूर उद्योगपति और फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डावर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें इनकम टैक्स विभाग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट के झांसे में फंसाने की कोशिश की गई।

पूरन डावर को भेजी गई एक चिट्ठी में लिखा गया कि यदि वे 5 करोड़ रुपये दे दें तो मामला समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग का फर्जी पेपर भी संलग्न किया गया था, जिससे उन्हें विश्वास दिलाया जा सके कि मामला असली है। यह पूरा घटनाक्रम आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

उद्योगपति को जब इस पत्र के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगरा पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर डावर के ही कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इन कर्मचारियों ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर यह फर्जी फिरौती का खेल रचा था, ताकि उद्योगपति पर दबाव बनाकर पैसे वसूले जा सकें। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे रैकेट की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

पूरन डावर आगरा के प्रमुख जूता उद्योगपतियों में से एक हैं और उनके खिलाफ इस तरह की साजिश ने व्यापारिक जगत में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों को जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *