• Home
  • लखनऊ
  • यूपी में मीट कारोबारियों पर इनकम टैक्स और जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ के कारोबार की जांच
Image

यूपी में मीट कारोबारियों पर इनकम टैक्स और जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ के कारोबार की जांच

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
उत्तर प्रदेश में मीट कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग और जीएसटी टीम ने सोमवार तड़के एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई संभल, बरेली और हापुड़ जिलों में की गई, जिसमें करोड़ों रुपये के कारोबार और कर चोरी की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संभल में हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। दोनों भाई मीट एक्सपोर्ट और प्रोसेसिंग व्यवसाय से जुड़े हैं और ‘इंडियन फ्रोजन फूड’ कंपनी के मालिक बताए जा रहे हैं। इनका कारोबार करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। आयकर और जीएसटी की संयुक्त टीमों ने उनके आवास और फैक्ट्री दोनों जगह एक साथ छापे मारे हैं।

छापेमारी की कार्रवाई सुबह तड़के 5 बजे से शुरू हुई, जो कई घंटे तक जारी रही। टीमों ने कंपनी के चार कर्मचारियों के घरों पर भी रेड डाली है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को इन कारोबारियों की टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाजी इमरान और हाजी इरफान मीट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके कारोबार के देश ही नहीं, विदेशों में भी नेटवर्क हैं। फिलहाल, विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले में बरामद दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटे हुए हैं।

वहीं, प्रशासन ने छापेमारी स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी के सही आंकड़े और कार्रवाई के नतीजे सामने लाए जाएंगे।

Releated Posts

यूपी में 3,786 बूथ घटे,चुनाव आयोग ने दी 1.73 लाख मतदान केंद्रों को मंजूरी

चुनाव आयोग ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले किया बूथों का पुनर्गठन, एक परिवार के सभी सदस्यों के…

ByByHindustan Mirror News Nov 5, 2026

कुर्मी वोट बैंक पर भाजपा की नजर, पटेल जयंती पर यूपी के 98 जिलों में होंगे कार्यक्रम

पिछड़ा मोर्चा सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाएगा जन-जन तक, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 20, 2026

यूपी कांग्रेस कार्यालय में जूतम-पैजार, आराधना मिश्रा और अजय राय के समर्थक भिड़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुआ विवाद, धरने पर बैठे अजय राय;…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *