• Home
  • Delhi
  • सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की वोट चोरी याचिका खारिज की, कांग्रेस नेता को बड़ा झटका
Image

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की वोट चोरी याचिका खारिज की, कांग्रेस नेता को बड़ा झटका

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दाखिल “वोट चोरी” मामले से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में राहुल गांधी ने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में कथित रूप से मतदाता सूचियों में हेराफेरी और वोट चोरी के आरोपों की जांच CBI या विशेष जांच दल (SIT) से कराने की मांग की थी। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने यह याचिका स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती और यदि याचिकाकर्ता चाहे तो वह अपनी शिकायत निर्वाचन आयोग (ECI) के समक्ष रख सकते हैं। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि यह मामला लोकसभा चुनावों से जुड़ा है और जांच के लिए उपयुक्त मंच निर्वाचन आयोग ही है।

यह याचिका अधिवक्ता रोहित पांडे की ओर से दायर की गई थी, जिन्होंने राहुल गांधी के 7 अगस्त 2025 के उस बयान का हवाला दिया था जिसमें उन्होंने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर “वोट चोरी” और “डुप्लीकेट नाम” जोड़े जाने का आरोप लगाया था। याचिका में यह भी मांग की गई थी कि जब तक एक स्वतंत्र ऑडिट न हो, तब तक मतदाता सूची में किसी भी संशोधन पर रोक लगाई जाए और सूची को सार्वजनिक रूप से मशीन-रीडेबल प्रारूप में उपलब्ध कराया जाए ताकि जनता उसकी जांच कर सके।

सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि इस मांग को ठुकरा दिया और कहा कि याचिकाकर्ता के पास अभी भी वैधानिक विकल्प खुले हैं। कोर्ट ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें पहले निर्वाचन आयोग के पास जानी चाहिए, न कि सीधे सुप्रीम कोर्ट में।

इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे को झटका लगा है क्योंकि राहुल गांधी की ओर से जिस तरह से पूरे मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया था, अब वह जांच फिलहाल नहीं हो पाएगी। राजनीतिक हलकों में इसे राहुल गांधी की कानूनी रणनीति के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *