• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: रबी फसलों की बुआई के लिए अलीगढ़ में उर्वरक की कोई कमी नहीं: जिला कृषि अधिकारी
Image

अलीगढ़: रबी फसलों की बुआई के लिए अलीगढ़ में उर्वरक की कोई कमी नहीं: जिला कृषि अधिकारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2025 : रबी फसलों की बुआई को लेकर अलीगढ़ जनपद के किसानों को अब उर्वरक की कमी की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में डीएपी और एनपीके उर्वरक का पर्याप्त भंडारण किया जा चुका है। सहकारी क्षेत्र में 6308 मीट्रिक टन डीएपी और 2491 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 2252 मीट्रिक टन डीएपी और 5795 मीट्रिक टन एनपीके का भंडारण किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 8560 मीट्रिक टन डीएपी और 8286 मीट्रिक टन एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर तक इफको डीएपी और एनपीके की रैक रैक पॉइंट पर आने की संभावना है, जिससे 44,658 बैग डीएपी और 10,200 बैग एनपीके (20:20:0:13) किसानों के वितरण के लिए प्राप्त होंगे। कुल आवंटित मात्रा में से 20 प्रतिशत उर्वरक इफको के एग्री जंक्शन केंद्रों पर और 80 प्रतिशत सहकारी समितियों व इफको केंद्रों — गोण्डा, इगलास, खैर, जट्टारी और जिरौली धूम सिंह — के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला कृषि अधिकारी ने सभी संस्था और निजी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों की खतौनी देखकर ही उर्वरक दिया जाए और प्रति हेक्टेयर अधिकतम 5 बैग डीएपी और 7 बैग यूरिया से अधिक विक्रय न किया जाए। साथ ही कृषकों से अपील की गई है कि वे संतुलित उर्वरक का उपयोग करें, जिससे लागत घटेगी और भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि उर्वरक खरीदते समय खतौनी व आधार कार्ड साथ रखें, केवल अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें, मशीन से निकलने वाली पर्ची अवश्य लें और अनावश्यक भंडारण से बचें। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों की मांग के अनुसार फास्फेटिक व पोटेशिक उर्वरक निर्धारित मूल्य पर निरंतर उपलब्ध रहेंगे।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top