• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में पागल सांड का कहर : दो लोगों की मौत, कई घायल ,इलाके में मचा हड़कंप, देखे वीडियो
Image

अलीगढ़ में पागल सांड का कहर : दो लोगों की मौत, कई घायल ,इलाके में मचा हड़कंप, देखे वीडियो

, हिन्दुस्तान मिरर | 13 अक्टूबर 2025

अलीगढ़। शहर के सुरेन्द्र नगर इलाके में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा सांड ने अचानक लोगों पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि यह सांड रेबीज (पागलपन) से पीड़ित था, जिसने कई लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया और दो लोगों की जान ले ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड अचानक सड़क पर आया और कचौड़ी खा रहे एक व्यक्ति पर टूट पड़ा। सांड ने व्यक्ति को हवा में उछाल दिया जिससे उसका पेट फट गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गपाल और भोला के रूप में हुई है। वहीं, राजकुमार शर्मा, भूपेन्द्र और शिवकुमार समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DM Aligarh Sanjeev Suman

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांड को लोगों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सांड किसी गौशाला से नहीं निकला था, बल्कि आसपास के गांवों से भटककर शहर की ओर आ गया था।

नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवालों के बीच डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top