• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई व दूध पर कसा शिकंजा
Image

अलीगढ़: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई व दूध पर कसा शिकंजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2025 : दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने कुल 17 नमूने एकत्र किए और कई स्थानों से मिलावटी उत्पादों को नष्ट या सीज किया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) दीनानाथ यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान नगला बरी (तहसील कोल) क्षेत्र में दुग्ध व्यवसायी अर्जुन से ₹5000 मूल्य का लगभग 100 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया गया। वहीं, खैर के जरतौली में सुभाष कुमार की दुकान से ₹5400 मूल्य के 30 किलो रसगुल्ले खराब पाए जाने पर नष्ट किए गए। इसके अतिरिक्त अतरौली में अंकित फूड प्रोडक्ट से ₹33,400 मूल्य की 352 किलो सोनपपड़ी सीज की गई। वहीं, बन्ना देवी जीटी रोड स्थित गनपत चाट भंडार से ₹10,500 मूल्य का 14 किलो घी सीज किया गया।

दीनानाथ यादव ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि त्योहार के समय केवल प्रमाणित दुकानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें, ताकि स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचा जा सके।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top