• Home
  • अलीगढ
  • मिलावटखोरों पर शिकंजा: अलीगढ़ में खाद्य विभाग ने 15 कुंतल खोया, 350 किलो पनीर और 2300 लीटर दूध नष्ट कराया
Image

मिलावटखोरों पर शिकंजा: अलीगढ़ में खाद्य विभाग ने 15 कुंतल खोया, 350 किलो पनीर और 2300 लीटर दूध नष्ट कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 14 अक्टूबर 2025 : दीपावली पर्व पर शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलीगढ़ में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने छेरत रोड स्थित एफएम टावर के पास एक पिकअप (संख्या यूपी 81 सीटी 7483) को पकड़ा, जिसमें लगभग 15 कुंतल खोया अस्वच्छ परिस्थितियों में लदा हुआ था। खोये से दुर्गंध आने और प्रारंभिक जांच में मिलावट की आशंका मिलने पर तीन नमूने लिए गए और शेष 15 कुंतल खोया (मूल्य ₹3.75 लाख) नष्ट कराया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

इसी क्रम में प्रेमपुर खैर स्थित रोहित पनीर डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया, जहां स्वच्छता मानकों के उल्लंघन और मिलावट की आशंका पर टीम ने आठ खाद्य नमूने—पनीर, दूध, सोयाबीन, पामोलीन तेल और मिल्क पाउडर—संग्रहित किए। मौके पर 350 किलो पनीर (मूल्य ₹91,000) और 1800 लीटर मिश्रित दूध (मूल्य ₹1.04 लाख) को नष्ट कराया गया, जबकि 28 किलो रिफाइंड तेल और 48 किलो मिल्क पाउडर जब्त किया गया।

इसके अलावा इगलास तहसील क्षेत्र से भी एक मिश्रित दूध का नमूना लिया गया और 500 लीटर दूध मौके पर नष्ट कराया गया। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. दीनानाथ यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सिंह तोमर, और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज कुमार, शिखा श्रीवास्तव, नेहा सिंह, प्रियेश सिंह, श्वेता चक्रवर्ती, त्रिभुवन नारायण, आशीष गंगवार, परमवीर सिंह व महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Releated Posts

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

UP पंचायत चुनाव टाइमलाइन पर सवाल: 10 जून को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई अधिसूचना से बढ़ी देरी की आशंकाउत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 17-4-2026

एएमयू ने जल जीवन मिशन पर फील्ड अध्ययन पूरा किया अलीगढ़ में एएमयू के सामाजिक कार्य विभाग ने…

ByByHindustan Mirror News Apr 17, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-4-2026

1. जेएनएमसी में ‘पैथोराइजन 2026’ का आयोजनअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएनएमसी में राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस पर “पैथोराइजन 2026”…

ByByHindustan Mirror News Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top