Image

आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने दिया इस्तीफा

देहरादून, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।
देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने अपनी सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सेवा के लिए हुआ है, जिसके बाद उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया।

संयुक्त राष्ट्र में देंगे सेवा
2014 बैच के इस आईपीएस अधिकारी को अपनी ईमानदार छवि और कुशल प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस में कई अहम पदों पर कार्य किया और अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र मिशन में चयन के बाद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा अभियानों में अपनी सेवाएं देंगे।

लोकेश्वर सिंह के इस्तीफे की खबर से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। उनके सहयोगियों और अधीनस्थ अधिकारियों ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। राज्य सरकार को उनका औपचारिक त्यागपत्र प्राप्त हो गया है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने अपनी सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सेवा के लिए हुआ है, जिसके बाद उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया

Releated Posts

केदारनाथ धाम में इस बार मोबाइल-कैमरा बैन, रील्स बनाने पर लगेगा भारी जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पवित्रता और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने का फैसलारुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

डॉ. अर्पणा सिंह बनीं एबीवीपी उत्तराखंड की प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख

देहरादून | संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. अर्पणा सिंह को प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख का…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

एबीवीपी उत्तराखंड का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय में संपन्न

देहरादून | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय, देहरादून में…

ByByHindustan Mirror News Jan 5, 2026

दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से उत्तराखंड वसूलेगा ग्रीन टेक्स

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

ByByHindustan Mirror News Dec 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top