• Home
  • UP
  • आंगनबाड़ी में होगी 69 हजार पदों पर भर्ती
Image

आंगनबाड़ी में होगी 69 हजार पदों पर भर्ती

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जल्द ही 69,197 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिनमें 7,952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 61,254 सहायिका पद शामिल हैं। इसके साथ ही 306 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी।

जिला प्रशासन को जारी हुए आदेश

मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक जिले में डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की जाएगी, जो पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करेगी। सरकार का कहना है कि इस भर्ती से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में पोषण और बाल विकास योजनाओं के संचालन में मजबूती आएगी। विभाग के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी और आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। इस कदम से प्रदेश में हजारों महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आंगनबाड़ी सेवाओं के दायरे का विस्तार होगा

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top