• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • मुजफ्फरनगर: शराब के ठेकों पर उमड़ी भीड़, ‘1 बोतल पर 1 फ्री’ ऑफर ने मचाई हलचल

मुजफ्फरनगर: शराब के ठेकों पर उमड़ी भीड़, ‘1 बोतल पर 1 फ्री’ ऑफर ने मचाई हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 25 मार्च: मुजफ्फरनगर में शराब के ठेकों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी जब ग्राहकों को ‘1 बोतल पर 1 बोतल फ्री’ का ऑफर मिला। यह विशेष ऑफर पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए दिया गया, जिससे शराब के शौकीनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

भोपा रोड स्थित एक शराब ठेके पर हालात बेकाबू हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी मच गई और ठेकेदारों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। लोग लाइन में धक्का-मुक्की करते नजर आए, जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई ठेकों पर ऐसी स्थिति बनी हुई है, जहां दुकानदार जल्द से जल्द पुराने स्टॉक को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस ऑफर की खबर तेजी से फैली, जिससे अलग-अलग इलाकों से लोग ठेकों पर पहुंचने लगे।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *