• Home
  • अलीगढ
  • डॉ. लक्ष्मी ने सर सैयद अहमद खान की पेंटिंग कुलपति को भेंट की
Image

डॉ. लक्ष्मी ने सर सैयद अहमद खान की पेंटिंग कुलपति को भेंट की

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 अक्टूबरः एएमयू एबीके हाई स्कूल (ब्वॉयज) की शिक्षिका और प्रख्यात कलाकार डॉ. लक्ष्मी ने सर सैयद अहमद खान के जीवन और दृष्टिकोण से प्रेरित एक उत्कृष्ट पेंटिंग तैयार की है, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उनके संघर्ष, दृढ़ निश्चय और अटूट प्रयासों को दर्शाया गया है।

डॉ. लक्ष्मी ने यह चित्र सर सैयद के जन्मदिवस के अवसर पर एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून को उनके कार्यालय में भेंट किया। इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय की मेम्बर इंचार्ज प्रो. विभा शर्मा भी उपस्थित थीं।

कुलपति प्रो. नईमा खातून ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह चित्र सर सैयद के दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सुंदरता से प्रदर्शित करता है।”

डॉ. लक्ष्मी ने बताया कि यह चित्र सर सैयद के एकता और सद्भाव के संदेश से प्रेरित है। उन्होंने कहा उन्होंने यह चित्र उस दूरदर्शी व्यक्तित्व के सम्मान में बनाया, जिसने दृढ़ विश्वास और लगन से इस महान संस्थान की नींव रखी। सर सैयद ने कठिनाइयों, अस्वीकृतियों और आलोचनाओं के बावजूद शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का जो सपना देखा, उसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top