• Home
  • अलीगढ
  • हज यात्रियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
Image

हज यात्रियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के चयन के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 अक्टूबर 2025 : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों के चयन हेतु हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2025 तक हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 150 हज आवेदकों पर एक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 8 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। सीबीटी में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का साक्षात्कार नवम्बर के दूसरे सप्ताह में होगा। चयन के बाद प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मुंबई में नवम्बर के चौथे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

निधि गोस्वामी ने बताया कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष होनी चाहिए। स्नातक एवं सूचना तकनीक का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। आयु सीमा 25 से 60 वर्ष के बीच निर्धारित है। पुरुष एवं महिला प्रशिक्षकों का चयन हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में किया जाएगा।

आवेदक को पिछले पाँच वर्षों में हज यात्रा की होनी अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी को भीड़ को संबोधित करने, समूह प्रबंधन एवं कंप्यूटर संचालन (ईमेल, व्हाट्सएप आदि) का अनुभव होना चाहिए। चयन 100 अंकों की सीबीटी और 20 अंकों के साक्षात्कार के संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा। दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

अंत में उन्होंने कहा कि आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए और केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Releated Posts

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *