• Home
  • Delhi
  • हांगकांग में विमान हादसा: रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा कार्गो प्लेन, दो ग्राउंड स्टाफ की मौत
Image

हांगकांग में विमान हादसा: रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा कार्गो प्लेन, दो ग्राउंड स्टाफ की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार तड़के बड़ा विमान हादसा हुआ, जब एक कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा। यह विमान तुर्की की मालवाहक एयरलाइन एयर एसीटी का था और एमिरेट्स की फ्लाइट संख्या EK9788 से दुबई से आ रहा था। स्थानीय समयानुसार सुबह 3:50 बजे (19:50 GMT) विमान उतरते समय रनवे पर मौजूद एक वाहन से टकरा गया, जिसके बाद वह समुद्र में गिर गया। इस हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार चार चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों ग्राउंड स्टाफ को समुद्र से निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीमें और हांगकांग की सरकारी उड़ान सेवा के हेलीकॉप्टर राहत कार्य में जुट गए।

घटना के बाद प्रभावित रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, हालांकि हवाई अड्डे के अन्य दो रनवे सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि इस हादसे के चलते सोमवार को कम से कम 11 कार्गो उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सुरक्षा रिकॉर्ड अब तक उत्कृष्ट रहा है, इसलिए इस तरह की घटना को दुर्लभ माना जा रहा है।

एमिरेट्स एयरलाइन ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में और जानकारी साझा की जाएगी।

Releated Posts

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *