• Home
  • अलीगढ
  • प्रदूषण से बढ़ा हार्ट अटैक और अस्थमा का खतरा, सुबह-शाम सैर करना हो सकता है घातक
Image

प्रदूषण से बढ़ा हार्ट अटैक और अस्थमा का खतरा, सुबह-शाम सैर करना हो सकता है घातक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,। शहर में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। आंखों में जलन, गले में खराश, जुकाम और सांस लेने में परेशानी जैसे मामले बढ़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि ग्रीन पटाखों से सामान्य पटाखों की तुलना में 30% कम पार्टिकुलेट मैटर और 10% कम हानिकारक गैसें निकलती हैं, लेकिन इससे प्रदूषण पूरी तरह खत्म नहीं होता। प्रदूषण के दौरान पीएम-2.5 स्तर में 10 अंक की बढ़ोतरी से हार्ट अटैक का खतरा 8 से 18 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। दीनदयाल के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों ने बताया कि इससे धमनियों में ब्लॉकेज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना रहती है। उन्होंने सलाह दी कि लोग सुबह-शाम सैर करने की बजाय घर में योग और हल्का व्यायाम करें। गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और अस्थमा रोगी बाहर न निकलें। गले में खराश या नाक बंद होने पर भाप और गरारे करें। डॉक्टरों ने खानपान में पौष्टिक भोजन और आंवले के सेवन पर जोर दिया है ताकि प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। जरूरत पड़ने पर एन-95 मास्क पहनना भी जरूरी बताया गया है।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top