• Home
  • अलीगढ
  • त्योहारों के बाद अलीगढ़ में निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Image

त्योहारों के बाद अलीगढ़ में निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
त्योहारों के बाद अब अलीगढ़ शहर में निर्माण कार्यों में तेजी आने जा रही है। पिछले सप्ताह त्योहारी सीजन के चलते कई परियोजनाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, क्योंकि अधिकांश श्रमिक अपने घर चले गए थे। अब उनकी वापसी के साथ नगर निगम ने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर लेने का निर्णय किया है।

शहर में दो फ्लाईओवर और सीएम ग्रिड योजना के तहत सात सड़कों का निर्माण चल रहा है। इनमें मान सरोवर, रमेश विहार, रामघाट रोड, मैरिस रोड, आईटीआई रोड और गूलर रोड प्रमुख हैं। क्वार्सी बाईपास फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है, जहां शंकर विहार की ओर गार्डर लगाने का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही दीनदयाल रोड की ओर गार्डर रखे जाएंगे। नया साल शुरू होने से पहले इस फ्लाईओवर के शुरू होने की उम्मीद है।

नगर निगम ने दीपावली से पहले ही 253 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। इसमें सड़क, नाली, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और गलियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। करीब 60 से 70 करोड़ रुपये की लागत से 90 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही, शहर के छह प्रमुख प्रवेश स्थलों—खैर रोड, मथुरा रोड, आगरा बाईपास, अनूपशहर रोड, बोनेर बाईपास और सारसौल—पर भव्य द्वारों का निर्माण भी होगा, जिनकी लागत 1.25 करोड़ रुपये प्रति द्वार तय की गई है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि दिसंबर तक सभी प्रमुख सड़कें पूरी करने का लक्ष्य है ताकि नए साल पर जनता को नई सड़कों की सौगात मिल सके।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top