• Home
  • अलीगढ
  • सरदार पटेल जयंती को लेकर आज अलीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
Image

सरदार पटेल जयंती को लेकर आज अलीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान का नाम सरदार पटेल -150 वीं जयंती समारोह अभियान रखा गया है, जिसका उद्देश्य सरदार पटेल के एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
अभियान तीन चरणों में चलेगा—31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती से इसकी शुरुआत होगी और 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर इसका समापन किया जाएगा।
अभियान के संबंध में शुक्रवार को अलीगढ़ में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी चौधरी लक्ष्मीनारायण भाग लेंगे। वे पटेल जयंती को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी मानवेन्द्र लोधी, जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान तथा सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिनांक – 24 Oct 2025 (शुक्रवार )
समय – 3:30 PM
स्थान – भाजपा जिला कार्यालय ,कयामपुर , अलीगढ़
मुख्य अतिथि – चौ लक्ष्मीनारायण जी प्रभारी मंत्री ( कैबिनेट मंत्री, उप्र सरकार)


सरदार पटेल जयंती अभियान के सह संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री अवध प्रकाश सिंह बघेल ने बताया कि पूरे जिले में इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top