• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अब होगा कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित
Image

अलीगढ़: कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अब होगा कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संचालित

अलीगढ़ | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
महानगर की स्मार्ट निगरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। नगर निगम सेवाभवन में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अब लाल डिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। दो-तीन वर्षों से यह सेंटर नगर निगम की बिल्डिंग में चल रहा था, जिसका किराया स्मार्ट सिटी अदा कर रही थी। अब हैबिटेट सेंटर की 6वीं और 7वीं मंजिल पर आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कंट्रोल सेंटर तैयार किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्थापित यह सेंटर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के लिए शहर की निगरानी का प्रमुख केंद्र है। यहां से ट्रैफिक नियंत्रण, अपराधियों की पहचान, चोरी के वाहनों की ट्रैकिंग और ग्रीन कॉरिडोर जैसी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाती है। शहर के 360 से अधिक हाई-टेक कैमरे और हजारों निजी कैमरे इससे जुड़े हैं।

अब नगर निगम की सभी सेवाएं—जैसे हाउस टैक्स, जलकल, स्ट्रीट लाइट, वर्कशॉप और सफाई व्यवस्था—भी इस कंट्रोल सेंटर से जुड़ेंगी। कॉल सेंटर को पहले ही इसमें एकीकृत किया जा चुका है। शिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है और संचालन एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार, नया सेंटर उन्नत तकनीक और नई सेवाओं से लैस होगा, जिससे शहर की सुरक्षा और प्रशासनिक दक्षता में और सुधार आएगा।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *