• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: डीआईजी प्रभाकर चौधरी के नाम से फर्जी यूपीआई बनाकर मध्य प्रदेश के युवक से ठगी
Image

अलीगढ़: डीआईजी प्रभाकर चौधरी के नाम से फर्जी यूपीआई बनाकर मध्य प्रदेश के युवक से ठगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ में साइबर ठगी के तीन मामले: पुलिस अधिकारियों के नाम पर शातिरों ने उड़ाए लाखों रुपये

अलीगढ़ में साइबर अपराधियों ने ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। पहला मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां हमदर्द नगर ए जमालपुर निवासी अकरम खान को फोन कर बताया गया कि उनके भाई अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और तुरंत रुपये भेजने की जरूरत है। घबराए अकरम ने आरोपी के बताए खाते में बारकोड के माध्यम से चार बार में एक लाख रुपये भेज दिए। बाद में फोन बंद मिला और ठगी का पता चला।

दूसरा मामला डीआईजी प्रभाकर चौधरी के नाम से फर्जी यूपीआई बनाकर मध्य प्रदेश के युवक से 8,540 रुपये ठगने का है। आरोपी ने खुद को डीआईजी बताकर धमकी भी दी कि वह “पोर्नोग्राफी देखने के आरोप में फंसा है।” इस प्रकरण में डीआईजी के पीआरओ इंस्पेक्टर संजीव त्यागी की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

तीसरे मामले में टप्पल क्षेत्र की महिला भावना ठगी की शिकार हुईं। उन्होंने डॉक्टर नितिन रंजन से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर खोजा। वहां से मिले लिंक से एप इंस्टॉल कराया गया, जिसके बाद उनके खाते से पांच लाख रुपये उड़ा लिए गए।

एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि तीनों मामलों की जांच जारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *