• Home
  • Delhi
  • गुरजपनीत सिंह ने रचा इतिहास – रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक, तमिलनाडु के बने हीरो
Image

गुरजपनीत सिंह ने रचा इतिहास – रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक, तमिलनाडु के बने हीरो

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के दूसरे राउंड में तमिलनाडु के 6 फीट 4 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर की पहली हैट्रिक दर्ज की। नागालैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने मात्र अपने आठवें फर्स्ट क्लास मैच में यह कारनामा कर सबका ध्यान खींच लिया। पहले ही ओवरों में नागालैंड की टीम लड़खड़ा गई और सिर्फ 31 रन पर चार विकेट खो दिए — चारों विकेट गुरजपनीत के खाते में गए।

उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर सेडेजाली रुपेरो को बोल्ड किया, अगली ही गेंद पर हेम छेत्री को पवेलियन भेजा, और तीसरी गेंद पर रोंगसेन जोनाथन को आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही गुरजपनीत 2018 के बाद तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उनसे पहले एम. मोहम्मद ने मध्य प्रदेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

गुरजपनीत हाल ही में इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में भी खेल चुके हैं, जहां उन्होंने दो मैचों में एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा, वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए थे। अब रणजी में उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Releated Posts

अमेरिका-ईरान तनाव में ‘पीसमेकर’ बनने चला पाकिस्तान, असल में बनकर रह गया मैसेंजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अमेरिका के इशारे पर आगे आया इस्लामाबादअमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

व्हाइट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक: भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वाशिंगटन में कूटनीतिक सक्रियता तेजभारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी इन दिनों अमेरिका की तीन…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

क्या आम आदमी की पहुंच से दूर होगा सुप्रीम कोर्ट? PIL खत्म करने की मांग से मचा हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: Supreme Court of India में जनहित याचिका (PIL) व्यवस्था को लेकर एक अहम…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, Flying Flea C6 की कीमत ₹1.99 लाख से शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईवी सेगमेंट में दमदार एंट्रीबुलेट और क्लासिक जैसी लोकप्रिय बाइकों के लिए मशहूर Royal Enfield…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top