• Home
  • Delhi
  • विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा खेल, तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतरा महागठबंधन
Image

विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा खेल, तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतरा महागठबंधन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले महागठबंधन ने सुगौली सीट पर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। तेज प्रताप यादव की पार्टी के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को महागठबंधन ने समर्थन देने की घोषणा की है। यह कदम राज्य की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के निर्देशानुसार और महागठबंधन के अन्य दलों से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। अब श्याम किशोर चौधरी को महागठबंधन का पूर्ण समर्थन मिलेगा।

देव ज्योति ने कहा कि श्याम किशोर चौधरी केवट समाज से आते हैं और उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए सभी घटक दल एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत से श्याम किशोर चौधरी को विजयी बनाएं।

गौरतलब है कि सुगौली विधानसभा सीट सीट शेयरिंग में वीआईपी के खाते में आई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उसके प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद महागठबंधन ने रणनीतिक कदम उठाते हुए तेज प्रताप यादव की पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया है, जिससे चुनावी समीकरण में नया मोड़ आ गया है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *