• Home
  • अलीगढ
  • निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
Image

निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 28 अक्टूबर 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर आधारित होगा। इस दौरान पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाएंगे, जबकि मृतकों, स्थानांतरित या अर्हता-हीन मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त कर मतदाता सूची के परीक्षण में सहयोग करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न जाए।

कार्यक्रम के तहत तैयारी एवं प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर, नामांकन कार्य 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025, दावे-आपत्तियाँ 8 जनवरी 2026 तक, निस्तारण 31 जनवरी 2026 तक और अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

बैठक में भाजपा से उदयवीर सिंह लोधी, कांग्रेस से नदीम गफूर, बसपा से एडवोकेट अशोक सिंह, सीपीएम से इदरीश मोहम्मद, सपा से साकिर अंसारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top