• Home
  • अलीगढ
  • इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, पति को छोड़ प्रेमिका संग पत्नी भागी
Image

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, पति को छोड़ प्रेमिका संग पत्नी भागी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सारसौल निवासी युवक की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक महिला से दोस्ती की थी। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि महिला दोस्त उसके घर पर आकर रहने लगी। चार-पांच दिन तक दोनों साथ रहीं और सोमवार को मौका पाकर करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गईं। पत्नी पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे को घर पर ही छोड़ गई। पति ने तलाश की कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह मामला समलैंगिक संबंधों से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि दोनों महिलाएं कई दिन तक साथ रही थीं और फरार होने के बाद पत्नी ने पति के फोन कॉल पर लौटने से इंकार कर दिया। वहीं, दूसरी ओर नोएडा में समलैंगिक ऐप से दोस्ती के बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला भी सामने आया है। सुपरटेक नॉर्थ आई सोसाइटी में हुई पार्टी के बाद अलीगढ़ निवासी शुभम कुमार आठवीं मंजिल से गिरकर तीसरी मंजिल की बालकनी पर जा गिरा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि की है। बीते पांच वर्षों में ऐसे 17 मामले सामने आ चुके हैं, जहां ऑनलाइन समलैंगिक दोस्ती का दुरुपयोग हुआ है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top