• Home
  • Delhi
  • बिहार चुनाव: आज जारी होगा NDA का घोषणा पत्र, महिलाओं पर रहेगा खास फोकस
Image

बिहार चुनाव: आज जारी होगा NDA का घोषणा पत्र, महिलाओं पर रहेगा खास फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ छह दिन शेष हैं और प्रचार अपने चरम पर है। इस बीच एनडीए आज यानी 31 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पटना के मौर्या होटल में अपना घोषणा पत्र जारी करेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बार एनडीए का फोकस महिलाओं को सशक्त बनाने और रोजगार सृजन पर रहेगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में रैलियां कर चुनावी माहौल गर्माया, जबकि इससे पहले राहुल गांधी ने भी महागठबंधन की ओर से प्रचार संभाला था। महागठबंधन पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर जनता से बड़े वादे कर चुका है। अब एनडीए के वादों पर सभी की नजरें टिकी हैं कि वह विकास, युवाओं और किसानों के लिए क्या नई योजनाएं सामने लाता है।

Releated Posts

एयर एंबुलेंस क्रैश: खराब मौसम या तकनीकी खराबी? AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अहम खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जांच में तेजी, कई एजेंसियां शामिलझारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मूकबधिर बालक लापता, जानकारी देने की अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 04 अप्रैल 2026 : हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र स्थित बाल देखरेख संस्थान लाड़वा में…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

राघव चड्ढा का पलटवार: ‘झूठ को बेनकाब करूंगा, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’

नई दिल्ली। Raghav Chadha ने अपनी ही पार्टी Aam Aadmi Party के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

केरल चुनाव में गरजे नरेंद्र मोदी,- “कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया भारत को दुश्मन समझे”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: “कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया भारत को दुश्मन समझे” केरल विधानसभा चुनाव के बीच…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top