• Home
  • अलीगढ
  • छह साल के बच्चे को शांतिभंग में पाबंद करने पर दरोगा निलंबित
Image

छह साल के बच्चे को शांतिभंग में पाबंद करने पर दरोगा निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, क्वार्सी थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे को शांतिभंग में पाबंद करने की गंभीर लापरवाही पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने दरोगा शिवम कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया है। साथ ही बच्चे के खिलाफ भेजी गई पाबंदी रिपोर्ट को भी निरस्त कराया जा रहा है। मामला तब सामने आया जब 10 अक्टूबर को एसीएम द्वितीय के आदेश में खुलासा हुआ कि थाना क्वार्सी ने दो अक्टूबर को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें छह वर्षीय बालक और उसके पड़ोसी के बीच मकान के दरवाजे को खोलने को लेकर विवाद बताया गया था। रिपोर्ट में यह तक कहा गया कि इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है, इसलिए बच्चे को अधिक धनराशि के मुचलके से पाबंद किया जाए। आदेश जारी होने पर जब नोटिस बच्चे के घर पहुंचा तो परिजन हैरान रह गए। जन्म प्रमाणपत्र के अनुसार बच्चे की जन्मतिथि 25 मई 2019 है और वह शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है। उसके माता-पिता नामचीन अस्पतालों में डॉक्टर हैं। जांच में सामने आया कि दरोगा ने मौके पर पहुंचे बिना ही चालानी रिपोर्ट तैयार कर दी थी। इस अनुशासनहीनता पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मुचलका निरस्तीकरण को लेकर पत्राचार किया जा चुका है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top