• Home
  • अलीगढ
  • जिलाधिकारी ने किया अरनी ग्राम पंचायत का निरीक्षण, मनरेगा बना ग्रामीण विकास का आदर्श मॉडल
Image

जिलाधिकारी ने किया अरनी ग्राम पंचायत का निरीक्षण, मनरेगा बना ग्रामीण विकास का आदर्श मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 01 नवम्बर 2025 : जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शुक्रवार देर सायं विकासखण्ड खैर की ग्राम पंचायत अरनी में मनरेगा योजनान्तर्गत विकसित “अमृत सरोवर” और “मनरेगा पार्क” का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर की स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्य की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास का प्रेरक मॉडल बताया।

डीएम ने कहा कि जब कार्य पारदर्शिता, जनसहभागिता और पूर्ण समर्पण से किए जाते हैं, तो उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचता है और अधिकारियों को भी आत्मसंतोष मिलता है। उन्होंने पार्क में मौजूद बुजुर्गों और बच्चों से संवाद किया। बुजुर्गों ने बताया कि अब वे प्रतिदिन सुबह-शाम पार्क में टहलते और विश्राम करते हैं, जबकि कक्षा एक की छात्रा प्रांजल ने खुशी जताई कि उसे रोजाना पार्क में खेलने का अवसर मिलता है।

बीडीओ खैर आदिल फैज ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत लगभग 6500 मानव दिवस सृजित कर अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है और इसका रखरखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अन्य विकासखण्ड भी अरनी की तर्ज पर मनरेगा कार्यों को आदर्श स्वरूप दें, ताकि यह योजना ग्रामीण विकास की सशक्त मिसाल बन सके। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान एकता कुशवाहा, बच्चू सिंह, एसडीएम खैर शिशिर सिंह एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Releated Posts

सनसनी: एएमयू छात्र के कमरे से हथियार व नकली नोट बरामद

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में शादी समारोह के दौरान टशनबाजी ने हिंसक…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

अलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर भारी असमंजस: उपभोक्ता परेशान, बढ़ती शिकायतों के बीच कनेक्शन कटौती तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आदेश को लेकर भ्रम, अधिकारी बोले—निर्देश नहीं मिलेअलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 8-4-2026

मोहसिना किदवई के निधन पर एएमयू में शोक मोहसिना किदवई के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गहरा…

ByByHindustan Mirror News Apr 8, 2026

जनगणना-2027: स्व-गणना को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

अलीगढ़। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:जनगणना-2027 के तहत इस बार स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने व्यापक…

ByByHindustan Mirror News Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top