• Home
  • अलीगढ
  • अर्द्धरात्रि में विष्णु कुमार बंटी व प्राची वार्ष्णेय ने किया बिना पिता की बिटिया दुर्गेश का कन्यादान
Image

अर्द्धरात्रि में विष्णु कुमार बंटी व प्राची वार्ष्णेय ने किया बिना पिता की बिटिया दुर्गेश का कन्यादान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

देवउठनी एकादशी की पवित्र रात्रि पर इंसानियत का एक अनुपम उदाहरण अलीगढ़ में देखने को मिला, जब मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी एवं उनकी पत्नी प्राची वार्ष्णेय ने बिना पिता की बिटिया दुर्गेश का अर्द्धरात्रि में विधिवत कन्यादान किया। नगला कलार, निकट लच्छमपुर खैर बाईपास निवासी दलित विधवा श्रीमती भगवान देवी की बेटी दुर्गेश का विवाह सामाजिक सहयोग से सम्पन्न हुआ।
इस भावनात्मक क्षण में आँसू और मंगलगीत एक साथ गूंजे। मानव उपकार संस्था परिवार की ओर से श्रीमती गरिमा अमित गर्ग, श्री सुशील अग्रवाल, श्री अभय जौहरी, श्री विनोद जुनेजा, श्री गिर्राज किशोर अग्रवाल (सेवानिवृत्त SBI), श्री जितेंद्र टीडी, श्री एल.डी. वार्ष्णेय, श्री सतीश चंद्र गुप्ता (सेवानिवृत्त अध्यापक), श्रीमती मीना विनय वार्ष्णेय और श्री ओम स्वरूप (सेवानिवृत्त बाट-माप निरीक्षक) ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।


संस्था द्वारा दावत का पूरा प्रबंध करते हुए 6100 रुपये नगद व दहेज स्वरूप आवश्यक वस्तुएँ दी गईं। इसके अलावा श्री निशीथ जैन, श्री अशोक गोल्डी, श्री राजीव वार्ष्णेय (धर्मकांटा), श्री आशीष गुप्ता (ईगल स्टील), श्रीमती प्राची वार्ष्णेय और श्री गोविंद खंडेलवाल ने उपहार भेंट कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।


समाजसेवा और मानवीय संवेदना से भरे इस कार्य ने क्षेत्र में मिसाल कायम की, जहाँ विष्णु कुमार बंटी और प्राची वार्ष्णेय ने चाँदी की पाजेब व बिछिया पहनाकर पिता के अभाव को प्रेम और आदर से पूरा किया।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top