• Home
  • अलीगढ
  • शिक्षा व शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, तय होंगी जिला समन्वयकों की जिम्मेदारी
Image

शिक्षा व शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, तय होंगी जिला समन्वयकों की जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 04 नवम्बर 2025। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा योजनाओं की मासिक समीक्षा व जनपद टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों और पर्याप्त धनराशि के बावजूद धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी योजनाओं के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल अधिकारियों के मनोयोग और दृढ़ निश्चय की है।

डीएम ने बीएसए राकेश कुमार को निर्देश दिए कि सभी जिला समन्वयकों की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि कार्य समयबद्धता से पूर्ण हों और प्राप्त धनराशि का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा व शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्धता, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण, मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति, आईसीटी लैब व डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना और मेडिकल असेसमेंट कैंप की प्रगति की समीक्षा की गई।

डीएम ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ हो चुका है, जो फरवरी तक चलेगा। इस कार्य में राजस्व विभाग, खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निष्ठा, निष्पक्षता और पारदर्शिता से पुनरीक्षण कार्य कराएं तथा सभी बीएलओ घर-घर जाकर फार्म उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *