• Home
  • देश-विदेश
  • मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को युवक ने की किस करने की कोशिश, बोलीं- “अगर मैं सुरक्षित नहीं तो आम महिलाएं कैसे होंगी?”
Image

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को युवक ने की किस करने की कोशिश, बोलीं- “अगर मैं सुरक्षित नहीं तो आम महिलाएं कैसे होंगी?”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब एक युवक ने उन्हें सड़क पर रोककर छूने और किस करने की कोशिश की। यह घटना राजधानी मेक्सिको सिटी के पुराने इलाके में तब हुई जब शीनबाम राष्ट्रपति भवन के पास एक कार्यक्रम में जा रही थीं और लोगों से हाथ मिला रही थीं। तभी एक युवक पीछे से आया, उनके कंधे पर हाथ रखा और उन्हें चूमने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पीछे खींच लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में था

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पूरे देश में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। खुद शीनबाम ने कहा, “अगर राष्ट्रपति सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा?” उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राष्ट्रपति ने यह भी खुलासा किया कि अपनी युवावस्था में उन्हें भी यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, “अगर मैं शिकायत नहीं करूंगी तो देश की अन्य महिलाएं न्याय की उम्मीद कैसे करेंगी?” संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको की लगभग 70% महिलाएं जीवन में किसी न किसी रूप में यौन उत्पीड़न झेलती हैं। यह घटना न केवल राष्ट्रपति की सुरक्षा बल्कि देश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *