• Home
  • Delhi
  • भारत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी! 2047 तक सौर कचरे से भरेगी झोली
Image

भारत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी! 2047 तक सौर कचरे से भरेगी झोली

देश में तेजी से सौर ऊर्जा का विस्तार हो रहा है। गांव से लेकर शहरों तक लोग सौर ऊर्जा की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे बिजली की उपलब्धता आसान हुई है। लेकिन एक नई रिसर्च ने इसके कचरे को लेकर चेतावनी दी है। थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2047 तक भारत में लगभग 1.1 करोड़ टन सौर अपशिष्ट (Solar Waste) उत्पन्न होगा। इसमें ज्यादातर हिस्सा क्रिस्टलाइन-सिलिकॉन मॉड्यूल्स से आएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कचरे के प्रबंधन के लिए देशभर में करीब 300 रीसाइक्लिंग प्लांट्स और ₹4,200 करोड़ के निवेश की आवश्यकता होगी। यह न केवल एक नया ₹3,700 करोड़ का बाजार तैयार करेगा, बल्कि सिलिकॉन, तांबा, एल्यूमीनियम और चांदी जैसे कीमती खनिजों को दोबारा प्राप्त करने में मदद करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस क्षमता का पूरा लाभ उठाया गया, तो भारत अपने सौर विनिर्माण की 38% मांग पुनर्चक्रित संसाधनों से पूरी कर सकेगा और 3.7 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सकेगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल भारत में सौर मॉड्यूल रीसाइक्लिंग शुरुआती अवस्था में है और कुछ ही औद्योगिक इकाइयाँ इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। सीईईडब्ल्यू के शोधकर्ता ऋषभ जैन ने कहा कि भारत की सौर क्रांति एक “हरित औद्योगिक अवसर” बन सकती है। यदि देश अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रणाली में “चक्रीय अर्थव्यवस्था” (Circular Economy) को अपनाए, तो यह न केवल कचरे को मूल्यवान संसाधनों में बदल सकता है बल्कि ग्रीन जॉब्स भी पैदा करेगा और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाएगा।

हालांकि अध्ययन में यह भी स्वीकार किया गया है कि फिलहाल पुनर्चक्रण की प्रक्रिया आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है। रीसाइक्लर्स को प्रति टन ₹10,000 से ₹12,000 का नुकसान हो रहा है। सबसे बड़ा खर्च पुराने पैनलों को वापस खरीदने में आता है, जिसकी लागत लगभग ₹600 प्रति पैनल है। इसके बाद प्रसंस्करण, संग्रहण और निपटान की लागत भी जुड़ जाती है।

फिर भी, विशेषज्ञों का कहना है कि उचित नीति समर्थन और EPR (Extended Producer Responsibility) लक्ष्य तय करके भारत इस संभावित संकट को सतत विकास के अवसर में बदल सकता है।

Releated Posts

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *